Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अब ऑनलाइन भी होगा समस्या समाधान: राजीव रौतेला कुमाऊँ कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) सचिव माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुक्त श्री राजीव रौतेला द्वारा मण्डल के दुर्गम एवं अतिदुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याएं उनके कार्यालय में ऑनलार्इन भी दर्ज करायी जा सकेंगी। जानकारी देते हुए अपर आयुक्त संजय कुमार खेतवाल ने बताया कि सचिव मुख्यमंत्री श्री रौतेला जन समस्याएं सुन कर उनका निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सचिव मुख्यमंत्री ने अनुभव किया है कि मण्डल के दूर-दराज र्इलाके के बाशिन्दों को नैनीताल आने में कठिनार्इ होगी, इस समस्या के निराकरण के लिए कुमाऊॅ के दूर दराज र्इलाके के लोग अपनी समस्याएं एवं शिकायतो को र्इ-मेल पर भी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सचिव श्री रौतेला के निर्देश पर र्इ-मेल आर्इडी comlaint-cmcell-uk@gmail-com तैयार कर संक्रिय कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के र्इलाके के लोगों के साथ ही जरूरतमन्द लोग भी अपनी शिकायत र्इ-मेल पर दर्ज करा सकते हैं। श्री खेतवाल ने कहा कि मेल पर प्राप्त होने वाली जन समस्याओं एवं शिकायतों पर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय पूरी तत्परता एवं गंभीरता से कार्य करेगा।

 

You may have missed

Advertisement