Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

देशी तमंचा व कारतूस लेकर स्कूल पहुंचा दसवी का छात्र


हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र नवोदय विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र देशी तमंचा व कारसूत लेकर स्कूल पहुंच गया। अन्य छात्रों से जानकारी मिलने पर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को अगवत कराया। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस छात्र के परिजनों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छात्र का बारहवीं कक्षा के एक छात्र से कुछ दिनों पूर्व झगड़ा हुआ था। इसके बाद से दोनों छात्रों में मनमुटाव चल रहा था। छात्र छुट्टीयों में जब घर गया था तो वहां से तमंचा व कारतूस लाया था। शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र नाबालिक है इसलिए उसके परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। छात्र तमंचा कहां से लाया और इसके पीछे उसकी क्या नीयत थी इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement