बागेश्वर में फिर बदलने लगा मौसम का मिजाज,6,7 को बारिश बर्फ़बारी के आसार
बागेश्वर। जिले में एक बार फिर बदलने लगा मौसम का मिजाज। शनिवार की सुबह से ही आसमान बादलों से घिरने लगा। साथ ही ठंडी बयार भी बहने लगी है। इससे ठंड में भी इजाफा होने लगा है, हालांकि किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होते ही गेहूं की फसल बुवाई तेज हो जाएगी। सब्जी और फल उत्पादन के लिए भी बारिश संजीवनी का काम करेगी, लेकिन ओलावृष्टि हुई तो किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग ने छह व सात नवंबर को बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी है।
