Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गैरसैंण में शीतकालीन विस सत्र को टालने के प्रयास में लगी है भाजपा सरकार : प्रदीप टम्टा


नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार गैरसैंण में शीतकालीन विस सत्र को टालने के प्रयास में लगी है। सरकार निर्दलीय तथा अन्य विधायकों से पत्र लिखवाकर गैरसैंण में शीतकालीन सत्र नहीं करवाना चाहती है, इससे सरकार की पहाड़ विरोधी मानसिकता उजगार होती है। सोमवार को टिहरी पहुंचे पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पहाड़ी विरोधी मानसिकता वाली है, सरकार ने गैरसैंण में न तो ग्रीष्मकालीन सत्र करवाया और अब शीतकालीन सत्र को भी टाल मटौल करने में लगी है। कहा कांग्रेस प्रदेश सरकार से मांग करती है कि शीतकालीन सत्र को गैरसैंण में करवाया जाए। पूर्व सांसद ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि दम तोड़ रही है। युवा गांवों से पलायन कर रहे है, लेकिन सरकार व्यवस्था सुधारने और पलायन रोकने के लिये कोई रणनीति नहीं बना पा रही है। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील में हट्स और होटल संचालित करने वाली कंपनी सीवरेज का पानी सीधे झील में डाल रही है, जिससे लोगों की भावना आहत हो रही है, लेकिन सरकार मौन बैठी है। झील में गंदगी डालने वाली कंपनी के खिलाफ जांच की मांग करते हुये उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। अंकिता हत्याकांड के मामले में अभी तक उस वीआईपी का नाम उजागर नहीं हो जिसके नाम रिर्जाट में कमरा बुक था। यूकेएसएससी घोटले की भी सरकार सीबीआई जांच नहीं कर रही है,क्योंकि सरकार को डर है कि कहीं बड़े-बड़े राजनेता और नौकरशाह लपेट में न आ जाएं। उन्होंने दो मामलों की जांच सीबीआई से करने की मांग की है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार, मुरारीलाल खंडवाल, नवीन सेमवाल,लखवीर चौहान, नरेन्द्र रावत, सीएम जोशी, मुर्तजा वेग आदि शामिल थे।

You may have missed

Advertisement