Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

दून में निकाली सद्भावना और सांस्कृतिक रैली


देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा के कौथिग का शुभारंभ सद्भावना व सांस्कृतिक रैली के साथ गांधी पार्क से हुआ। रैली पलटन बाजार राजा रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। जहां पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रैली रेस कोर्स के लिए पहुंची, जहां पर बन्नू स्कूल में शाम को कौथिग का सांस्कृतिक आगाज होगा। सांस्कृतिक रैली में कुर्मांचल परिषद, गढ़वाल सभा, नीति माना घाटी सांस्कृतिक समिति, छोलिया दल, गोरखाली सुधार सभा, राज्य आंदोलनकारी मंच के कलाकार मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष रोशन धस्माना महासचिव गजेंद्र भंडारी सांस्कृतिक सचिव उदय शंकर भट्ट समेत गढ़वाल सभा के अनेक पदाधिकारी रंगकर्मी व संस्कृति मौजूद रहे।

Advertisement