April 25, 2024

बागेश्वर में ग्रामीणों ने पकड़ागुलदार शावक


बागेश्वर। जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे लगे मेहनरबूंगा के जंगल में ग्रामीणों ने एक गुलदार के शावक को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लिया। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम से शावक की जांच कराई और उसका उपचार किया। उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने बताया कि बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली की जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे के जंगल में ग्रामीणों ने एक गुलदार के शावक को पकड़ा है। सूचना के बाद वह वन कर्मियों समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवक को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा बताया कि शावक की उम्र ढाई महीने है। संभवतया वह अपने कुनबे से किसी तरह रास्ता भटककर अलग हो गया है। जहां से ग्रामीणाों ने उसे पकड़ा उसके पीछे के जंगल में उसे छोड़ा जाएगा, तांकि वह कुनके साथ पहुंच जाए।

आखरीआंख से बातचीत में श्री करायत ने बताया कि असल मे वह गुलदार का शावक नही हैं। यह एक प्रकार की जंगली बिल्ली हैं जिसे कैट फिश कहते है।