Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

डीजीपी के नाम से लोगों को ब्लैकमेल करने की कोशिश


देहरादून।  उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नाम से ट्रू कॉलर पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैमेल किया जा रहा है। प्रोफाइल पर डीजीपी की एक अन्य आईपीएस अधिकारी के मिलते वक्त की फोटो लगाई गई है। उत्तराखंड पुलिस को इसका पता लगा तो साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ब्लैकमेल करने वाले की तलाश कर रही है। आलोक जैन निवासी मध्यप्रदेश ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक दिसंबर को ईमेल किया। बताया कि उन्हें पिछले तीन चार दिन से एक नंबर से कॉल आ रही हैं। उस पर डीजीपी अशोक कुमार की फोटो लगी हुई और नाम भी उनका दर्ज है। फोन करने वाले खुद को डीजीपी बताकर ब्लैकमेल कर रकम मांग रहे हैं। पीड़ित को पता लगा कि यह फेक कॉल है। इनकी शिकायत में दिए नंबर की साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में जांच की। सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल ने पाया कि डीजीपी के नाम से लोगों को गलत तरीके से डराया जा रहा है। मामले में आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एएसपी एसटीएफ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उधर, जिस नंबर से डीजीपी के नाम पर लोगों को डराकर रकम मांगी जा रही है वह नंबर रविवार शाम तक चल रहा था। उस पर घंटी गई। पर किसी ने उठाया नहीं।

Advertisement