Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

थाई हाई स्लिट आउटफिट में जन्नत गर्ल सोनल चौहान दिखीं ग्लैमरस

आर्यन ने किया पर्दे के पीछे अपनी पारी शुरू करने का ऐलान, सितारों ने किया स्वागत
खबरें आ रही थीं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं, लेकिन खुद उन्होंने इस खबर पर अपनी मुहर नहीं लगाई थी। अब आखिरकार आर्यन ने यह ऐलान कर दिया है कि वह पर्दे के पीछे काम करने वाले हैं। आर्यन ने सोशल मीडिया पर निर्देशक बनने की जानकारी दी है। इस घोषणा के बाद कई सितारों ने उनका स्वागत किया है।
लाइट्स, कैमरा, एक्शन, ये लाइनें शाहरुख खुद अपने लिए सुनते आए हैं, लेकिन अब उनके बेटे आर्यन इस तरह के शब्द बोलते दिखेंगे। आर्यन ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह राइटिंग का काम पूरा कर चुके हैं और अब एक्शन कहने का इंतजार नहीं कर सकते। आर्यन ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें पूल टेबल पर रेड चिलीज का क्लैप बोर्ड रखा है। जाहिर है यह कहानी शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है।
आर्यने के पोस्ट पर शाहरुख ने लिखा, क्या बात है। सोचा, यकीन किया। सपना देखा। अब करने का समय है। हिम्मत दिखाओ। ढेर सारी शुभकामनाएं, पहला प्रोजेक्ट हमेशा खास होता है। दूसरी तरफ गौरी खान ने लिखा, मैं इसे देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मम्मी-पापा के अलावा आर्यन को कई और सितारों ने शुभकामनाएं दीं। इसमें कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, संजय कपूर, सिकंदर खेर, तारा शर्मा, शनाया कपूर और मनीष मल्होत्रा जैसी बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हैं।
चर्चा है कि आर्यन फिल्म नहीं, बल्कि एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित होगी। उनकी यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। इसे एक कॉमेडी शो बताया जा रहा है। आर्यन ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। 2019 में उन्होंने फिल्म द लायन किंग में सिंबा के किरदार के लिए डबिंग कर सुर्खियां बटोरी थीं। इसी फिल्म में सिंबा के पिता मुफासा की डबिंग शाहरुख ने की थी।
बॉलीवुड के कई स्टार किड्स अभिनय जगत में कदम रखने से पहले निर्देशन से अपनी शुरुआत कर चुके हैं। रणबीर कपूर फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फेहरिस्त में वरुण धवन, ईशान खट्टर, हर्षवर्धन कपूर, सूरज पंचोली और शनाया कपूर भी शामिल हैं।
आर्यन की बहन सुहाना खान भी बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। लंबे समय से उनके डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, वह बतौर अभिनेत्री अपनी पारी शुरू कर रही हैं। उनकी पहली फिल्म द आर्चीज है, जिससे उनका लुक भी सामने आ चुका है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसके जरिए खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में आगाज कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं।
००

रिलीज हुआ अंडरवर्ल्ड का कब्जा धमाकेदार टीजऱ
आनंद पंडित की फिल्म अंडरवर्ल्ड का कब्जा का हिंदी टीजर रिलीज हो चुका है। मूवी के टीजर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। टीजर को देखने के बाद अब फैंस ट्रेलर देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
उपेंद्र और किच्चा सुदीप स्टारर कंन्नड़ मूवी अंडरवर्ल्ड का कब्जा का हिंदी टीजर कल रिलीज भी किया जा चुका है। जो  फैंस को खूब पसंद आने लगा है। टीजर को महज 24 घंटो में 7.5 मिलियन व्यूज भी हासिल हो चुके है। टीजर ने मूवी देखने की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ा चुके है। दर्शकों को फिल्म का टीजर इतना पसंद आया है कि वे इसे केजीएफ से कम्पेयर कर रहे हैं।
आपको पता हो साउथ फिल्म जैसे पुष्पा, आरआरआर, केजीएफ 2 सुपरहिट हुई है और लोगों ने इन फिल्मों को देखने के बाद बॉलीवुड पर निशाना साधा था। यही सब होने के बाद से हिंदी और साउथ फिल्मों की तुलना की जा रही है। अब तक इस मामले को लेकर अजय देवगन, किच्चा सुदीप के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली थी और उसके बाद कई सेलेब्स ने इस पर अपनी राय रखी थी। अब इस बीच रवीना ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने

कहा, मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री का एक फेज है और साउथ के लिए भी। वो लोग हर फिल्म को अलग बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा ही हमारे बॉलीवुड में भी हो रहा है।
आप सुनते होंगे कि हर हिंदी फिल्म रिलीज होती है लेकिन हर साउथ फिल्म रिलीज नहीं होती। आप सिर्फ हिट साउथ फिल्मों के बारे में सुनते हैं लेकिन आप ये नहीं सुनते कि हर शुक्रवार को एक साउथ फिल्म रिलीज हो रही है। हमें फिल्मों का नसीब नहीं पता होता। इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी कहा, सबकुछ तब तक सही लगता है जब तक वो सही चलता रहता है। हमें पता है कि हिंदी फिल्मों का अपना अलग लॉजिक होता है और हम सक्सेस और फ्लॉप की भी काउंटिंग करते हैं।
००

‘मैडम सर’ की युक्ति कपूर एक गिलास मेथी के पानी से करती हैं दिन की शुरूआत
लोकप्रिय सिटकॉम ‘मैडम सर’ में एसएचओ करिश्मा

सिंह की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली टीवी अभिनेत्री युक्ति कपूर का कहना है कि अभिनेताओं के लिए अपनी फिटनेस बनाए रखना महत्वपूर्ण है, जो उनके समग्र स्वास्थ्य में मदद करता है। युक्ति अपने दिन की शुरूआत एक गिलास मेथी के पानी से करती है। इसके बाद वह 10 मिनट तक प्लैंक के साथ शुरूआत करती हैं और उसके बाद 10-12 मिनट योगाभ्यास करती हैं।
उन्होंने साझा किया, फिटनेस मेरे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दूसरी ओर, एक पेशे के रूप में अभिनय करने के लिए लंबे समय तक बिना रुके शूटिंग करने की आवश्यकता होती है, जिसमें कोई स्पष्ट विचार नहीं होता है कि दिन में कब फ्री टाइम मिलेगा। उन दिनों के दौरान जब मैं मैं सेट पर हूं और मुझे सूचित किया गया है कि शॉट सेट होने के लिए कुछ समय है, मैं उस समय का उपयोग एक आरामदायक योग सत्र के लिए करना चाहती हूं। युक्ति ‘बालिका वधू’, ‘सिया के राम’, ‘लाल इश्क’, ‘अग्निपेरा’ जैसे श का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा, ऐसे प्रभावी योग आसन हैं जो न केवल आपको आराम करने में मदद करते हैं, बल्कि आपके शरीर को भी लाभ पहुंचाते हैं। मैं सेट पर 15-20 मिनट के लिए ध्यान करना भी सुनिश्चित करती हूं, जिससे मुझे अपनी शांति और आंतरिक शांति वापस पाने में मदद मिलती है। यह है शूटिंग के लंबे दिनों के दौरान, यह ‘मी टाइम’ मुझे अपने शरीर को रिचार्ज करने और बाकी दिनों को सकारात्मक रूप से जारी रखने की अनुमति देता है।
‘मैडम सर’ का प्रसारण सोनी सब पर होता है।
००

थाई हाई स्लिट आउटफिट में जन्नत गर्ल सोनल चौहान दिखीं ग्लैमरस
जन्नत फिल्म की एक्ट्रेस की खूबसूरती फैंस के दिलों को बेकरार किए रहती हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। सोनल चौहान बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपना जलवा बरकरार किए हुए हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान गोल्डन कलर की ड्रेस में कहर बरपाती नजर आ रही हैं।  थाई हाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस सोनल चौहान अपनी टोंड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।  सोनल चौहान ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप और कर्ल हेयर स्टाइल को कैरी कर रखा है।  एक्ट्रेस सोनल चौहान अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं।   सोनल चौहान की ड्रेस में खूबसूरती को देखकर फैंस उन्हें गॉर्जियस और ब्यूटीफुल बता रहे हैं।  एक्ट्रेस सोनल चौहान की बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज को देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। साथ ही उनकी तस्वीरों ढेरों लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। सोनल चौहान यूपी के रॉयल राजपूत फैमली से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म जन्नत से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सोनल चौहान , तेलुगू और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान अपने सिजलिंग लुक से फैंस पर बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं।

You may have missed

Advertisement