March 23, 2026

उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष से की प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात

देहरादून । आज देहरादून में प्रदेश के जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राजीव भरथरी से उनके कार्यालय में अनेक जिलों से आए बोर्ड के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और एक ज्ञापन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड के अध्यक्ष राजीव भरथरी से मांग की कि राज्य जैव विविधता ने प्रदेश के अनेक जिलों में समितियों का गठन आह से 5 बर्ष पूर्व कर दिया था। लेकिन वर्तमान समय तक उन्हें बजट आवंटन तो दूर कोई बेसिक जानकारी तक उपलब्ध नही कराई गई हैं।
बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन राणा ने अध्यक्ष से माँग की कि प्रदेश की सभी समितियों को तत्काल प्रशिक्षण कराया जाए व बजट भी निर्गत किया जाये।
प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण तोमर ने कहा कि उत्तराखंड में जैव विविधता भरी पड़ी हैं लेकिन सरकार उन्हें सहेज पाने में अभीतक विफल साबित हुई हैं।
रानीखेत अध्यक्ष भूपाल भंडारी ने कहा कि वे आज तक अनेक बार विभाग के चक्कर काट चुके है। उन्होंने कहा कि समितियों के अध्यक्ष अधिकांश तह अनेक जगहों पर ग्राम प्रधानों को बनाया गया हैं। जो कि इसकी नियमावली के खिलाफ है।
उत्तराखंड बोर्ड अध्यक्ष श्री राजीव भरथरी ने प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त किया कि अतिशीघ्र बोर्ड द्वारा सभी समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह तोमर , गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन राणा , भूपाल भण्डारी रानीखेत ब्लॉक अध्यक्ष, कमला कैड़ा अनुराधा बिष्ट सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।