Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

उत्तराखंड मुख्यमंत्री का ऐलान: कम से कम आये कंप्लेंट

बागेश्वर । पुष्कर सिंह धानी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हैल्पलाइन में आने वाली शिकायतों की वीसी के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर आनी वाली शिकायतों पर विभागाध्यक्ष स्वत: संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर कम से कम शिकायतें आएं, विभाग इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से संवाद करते हुए फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पोर्टल से संबंधित सूचना अपडेट रखें। फोर्स क्लोज से संबंधित प्रकरणों पर जिलाधिकारी स्तर से शिकायतकर्ता से संवाद अवश्य कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी समस्याओं के समाधान पर जोर दें। उन्होंने कहा कि पोर्टल को ऑपरेट करने वालों को यदि प्रशिक्षण की जरूरत हो तो दिया जाए। 

बागेश्वर की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन संबंधी शिकायतें अधिक आ रही हैं, जिनका ससमय समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एल-2 व एल-3 पर लंबित शिकायतों का निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है कुछ शिकायतों का निस्तारण भी किया जा चुका है। 

वीसी में उपजिलाधिकारी हरगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अधि0अभि0 लोनिवि राजकुमार, जल संस्थान सीएस देवडी, जल निगत वीके रवि, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी आर्या, खान अधिकारी लेघराज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनएस टोलिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Advertisement