नन्दा गौरा योजना में फिर परेशानी : जाति जनगणना फार्म उपलब्ध कराने की मांग
रुद्रपुर। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर जाति जनगणना फार्म को उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फार्म उपलब्ध न होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है। फार्म न होने की स्थिति में किसी भी छात्रा का आवेदन फार्म निरस्त न किया जाए। बुधवार को पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2022-23 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को नंदा गौरा योजना के तहत सरकार की ओर से धनराशि देने का प्रावधान है। इसके लाभ के लिए आवेदन पत्र के साथ सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना परिवार की स्थिति के आकलन की प्रति भी संलग्न करने को कहा गया है। फार्म छात्राएं काफी परेशान हैं। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की तिथि भी नजदीक है।
