Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

विभिन्न तहसीलों में कार्यरत उप जिलाधिकारियों ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में विभिन्न तहसीलों में कार्यरत उप जिलाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याओं के समाधान में उप जिलाधिकारियों की बड़ी भूमिका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासनिक अधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, सौरभ असवाल, मुक्ता मिश्रा, सीमा विश्वकर्मा, वैभव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisement