Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

अल्मोड़ा युवक का संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव


अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक स्थित भनोली के डुंगरा क्षेत्र में एक युवक का शव घर से करीब सौ मीटर दूरी पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचायतनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र किशन सिंह टैक्सी चलाता था। गुरुवार रात वह घर से कही निकल गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से सौ मीटर दूर पड़ा मिला। राजस्व उपनिरीक्षक महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisement