August 31, 2026

सीएम, समेत मंत्रियों के फोटो की प्रतियां सरयू में बहाई


बागेश्वर। पटवारी, लेखपाल पेपर लीक होने यूथ कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कुली बेगार के रजिस्टर की तर्ज पर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री समेत अन्य मत्रियों के फोटो के प्रतियां सरयू में बहा दीं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार और मंत्रियों की मिलीभगत से अपने लोगों को नौकरी देने के लिए पहले ही पेपर लीक हो रहे हैं। प्रदेश सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।