May 31, 2026

ग्राम विकास अधिकारी व अधीनस्थ कृषि सेवा संगठन का धरना जारी  


बागेश्वर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। उन्होंने विकास भवन परिसर पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। छह सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश जताया। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का प्रमाणपत्र आदि बनवाने का काम ठप हो गया है। उनके समर्थन अधीनस्थ कृषि सेवा कर्मियां ने भी धरना दिया। इस मौके पर कुंदन प्रसाद, मनोज गोस्वामी, भास्करानंद पाठक, ललिता गोस्वामी, नेहा खेतवाल, कपिल गंगवार, रूबी, जन चंद्र जोशी, इंद्रा गढ़िया, यशवीर असवाल, मनोहर रावत, हेमा जोशी, भगवती कपकोटी, हरीश आर्य, वर्षा परिहार आदि थे।