Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गणतंत्र दिवस पर सेवा के आधार एवं विशिष्ट सराहनीय कार्य के लिए बागेश्वर पुलिस के 6 कर्मचारी पुरस्कृत

बागेश्वर । श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा 26 जनवरी, 2023 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सेवा के आधार एवं विशिष्ट सराहनीय कार्य के लिए जनपद बागेश्वर में नियुक्त निम्न कर्मचारियों को उत्कृष्ट सराहनीय सेवा पदक/सम्मान चिन्ह से विभूषित/अलंकृत किया गया ।
जिस परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा ने पदक विजेताओं को हार्दिक / शुभकामनाएं दी हैं ।

पुरस्कार पाने वाले कार्मिक-

दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक

1-लीडिंग फायरमैन दिनेश चन्द्र पाठक।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

1-आरक्षी राजेश भट्ट, एसओजी।
2. आरक्षी चंदन कोहली सर्विलांस/ साईबर सैल।
3- आरक्षी रमेश गढ़िया, एसओजी।
4. लीडिंग फायरमैन नवीन चन्द्र जोशी ।
5- फायरमैन जितेन्द्रपाल।

Advertisement