Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

आईजी ने थानाध्यक्ष को सम्मानित किया  


चम्पावत। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के थानों में बनबसा थाने को तृतीय स्थान मिलने पर पुलिस विभाग द्वारा बनबसा स्थित सुमंगलम होटल के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl जिसमें पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों समेत जिलाधिकारी चंपावत ने भी शिरकत कीl जिसमें बनबसा थाने के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को भी अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बनबसा थाने में तैनात थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस उत्कृष्ट कार्य से न सिर्फ पुलिस महकमे का नाम रोशन हुआ है बल्कि प्रदेश के लिए भी यह गौरव की बात हैl उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को टीम भावना और जनसेवा को सर्वोच्च लक्ष्य मानकर चलना चाहिएl इस प्रकार कार्य करने से किसी भी कार्य में सफलता मिलना निश्चित हैl जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यक्रम में बनबसा थाने को देशभर के थानों में तृतीय सर्वोच्च पुरस्कार मिलने पर पुलिस विभाग को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि चंपावत जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए बहुत सम्मान की बात हैl चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पीछा ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिसकर्मियों के आपसी तालमेल और शानदार कार्य और मार्गदर्शन से संभव हो सकाl कार्यक्रम में तहसीलदार पूर्णागिरी टनकपुर पिंकी आर्य पुलिस क्षेत्राधिकारी चंपावत वीसी पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर अविनाश शर्मा कोतवाल टनकपुर चंद्र मोहन सिंह ,थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह ,लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री, शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत सिंह आदि ने भी अपने विचार रखेl कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पीचा और पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर अविनाश शर्मा ने कियाl इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों और खुफिया विभाग के पुलिसकर्मी मौजूद रहेl

You may have missed

Advertisement