March 3, 2026

बिग ब्रेकिंग : ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने किया धरना स्थगित


हल्द्वानी। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की तैनाती को लेकर शासन ने नया आदेश जारी किए थे। जिसके विरोध में पिछले बारह दिनों से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्यबहिष्कार पर थे। शनिवार को पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राम पंचायत अधिकारियों इस विषय पर वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी कैबिनेट में इस आदेश को निरस्त कर दिया जाएगा। निर्देशानुसार संगठन ने उक्त कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का फैसला लिया। इस दौरान सोबन सिंह रावत, विकास दुमका, रोहित सजवाण, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।