May 10, 2026

कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर निकाला भाजपा सरकार का जुलूस, पुतला दहन किया


पिथौरागढ़। देश व राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज बेरीनाग नगर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के बैनर झंडे के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एकत्रित हुए,जिसके बाद कार्यकर्ता जुलूस नगर अध्यक्ष अमित पाठक के नेतृत्व में नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर हाथों में झंडे बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए शाहिद चौक पहुंचा। और जनसभा में तब्दील हो गया।जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बेरीनाग हेम पन्त, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हयात सिंह बाफिला,गोपाल सिंह,सभासद बलवंत धनिक सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के सरकारों ने भ्रष्टाचार को रोजगार बना दिया है। साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ता सरकार के साथ मिलकर प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक कर बेरोजगारों का गला घोट रही है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पुतला दहन करने में नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त, अनुसूचित जाति मण्डल अध्यक्ष मदन राम, हयाद सिंह बाफिला,सभासद बलवन्त धानिक, मनोज साहनी, कैलाश चन्याल, राज कुमार शाह, महेश कुमार, हिमांशु आगरी, हेम कुमार, गोपाल धानिक, प्रदीप कार्की, पुष्कर लाल, महेन्द्र कुमार पन्त, पंकज बोरा ,मनोज पन्त, कुन्दन धानिक,कंचन पाठक,धन सिंह, भगवान सिंह भण्डारी,भीम कुमार आदि मौजूद थे।