September 29, 2026

लाठीचार्ज को लेकर तीर्थनगरी  में उबाल


ऋषिकेश।  देहरादून में हुए लाठी चार्ज को लेकर तीर्थनगरी के युवाओं में भी उबाल है। शुक्रवार को ऋषिकेश, डोईवाला, श्यामपुर, मुनिकीरेती में युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। बेरोजगारों ने हाथों में गुलाब लेकर मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया। उन्होंने भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच करने की मांग की। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि बीते दो दिनों से उत्तराखंड के बेरोजगार युवा गांधी पार्क में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, इन युवाओं पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस ने बर्बरता पूवर्क लाठीचार्ज किया है, जो निंदनीय है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। यूकां के विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के साथ बर्बरता की गई है, जो बेहद शर्मनाक है। सरकार हिटलरशाही दिखा रही है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक जाटव, मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, महंत विनय सारस्वत, ललित मोहन मिश्रा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, सरोजनी थपलियाल, संजय शर्मा, विक्रम भंडारी, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, हरि राम वर्मा, प्रवीन जाटव, मनीष जाटव, कार्तिक, आशीष, अभिषेक पाल, हिमांशु जाटव, राहुल, अमन कुमार, आदित्य पाल, राजेश, प्रियांशु सारस्वत, रविंद्र यादव, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, बैसाख सिंह पयाल, विजय अग्रवाल, कमल बनर्जी, सिंह राज पोसवाल, रामकुमार भतालिये, अशोक शर्मा, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
उधर, श्यामपुर बाईपास में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर के अध्यक्ष विजयपाल रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में देवी प्रसाद व्यास, मनोज गोसाई, गब्बर सिंह कैंतुरा, भगवती प्रसाद सेमवाल, धर्मानंद लखेड़ा, कुलदीप असवाल, रतन देव रियाल, सत्येंद्र रावत, बलदेव सिंह नेगी, शोभा भट्ट, शोभा बहुगुणा, योगराज नौटियाल, श्याम लाल, धनीराम, आदि शामिल रहे।

You may have missed