बागेश्वर के बेरोजगार युवाओं ने अब तक हो चुकी सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच करने की मांग
बागेश्वर। भर्ती परीक्षाओं में मिल रही लगातार अनियमितताओं पर बागेश्वर के बेरोजगार युवाओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज युवाओं ने नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी के मामध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें अब तक हो चुकी सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच करने की मांग की है। जांच तक सभी परीक्षाएं स्थगित रखी जाएं। युवाओं ने पुलिस भर्ती में भी घोटाले की आशंका जताई है। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो युवा उग्र आंदोलन करेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर भुवन जोशी, महेश बसेड़ा, लोकेश पांडे, हेमा कांडपाल, अरविंद, सोनू कुमार, पंकज कुमार, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
