Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

वन पंचायतों ने दी वन विभाग का सहयोग नहीं करने की चेतावनी


अल्मोड़ा। वन पंचायतों ने फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं से निपटने में वन विभाग का सहयोग नहीं करने का ऐलान किया है। वन पंचायत सरपंच लंबे समय से सूखे गले पेड़ों की कटान में लगी रोक पर नाराज है। अब सरपंचों ने रोक नहीं हटाये जाने तक वनाग्नि की घटनाओं में विभाग का सहयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। कहा कि हाल ही में की गई गणना में बहुत पुराने खूंटों को भी लिया गया है, जिससे वर्तमान में इनकी संख्या बढ़ गई है। यहां संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नयन पंत समेत विभिन्न वन पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।

Advertisement