Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में ब्लॉक प्रमुख पद हेतू मतदान जारी

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) विकास खण्ड बागेश्वर के ब्लाक प्रमुख पद के रिक्त पद पर हो रहे मतदान का जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ब्लाक सभागार में पहुॅचकर हो रहे मतदान का जायजा लिया। उन्होंने बनाये गये मतदान केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ब्लाक प्रमुख के रिक्त पद हेतु 02 उम्मीदवार निर्वाचन लड़ रहे है जिनमें 35 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें अपराहन 01:00 बजे तक 23 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा एवं निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से मतदान चल रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक सहित आदि मौजूद थे।

 

Advertisement