Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

बागेश्वर प्रमुख चुनाव: काँग्रेस की गोपा देवी 13 मतों से विजयी घोषित

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) विकास खण्ड़ बागेश्वर के रिक्त ब्लाक प्रमुख के पद पर आज मतदान व मतगणना निष्पक्ष शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुर्इ। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के देखरेख में मतदान व मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ। ब्लाक प्रमुख के इस पद के लिए दो उम्मीदवार गोपा देवी व नीमा धपोला ने निर्वाचन लड़ा, जिसमें 35 सदस्यों नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के पश्चात 03.00 बजें से मतगणना की गर्इ जिसमें 31 मत वैध पाये गये तथा 04 मत अवैध पाये गये जिन्हें निरस्त किया गया। प्रमुख पद के लिए गोपा देवी, को 22 मत, व नीमा धपोला को 09 मत पड़ें इस प्रकार गोपा देवी को 13 मतों से विजय घोषित किया गया। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु नें विजय उम्मीदवार गोपा देवी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0एस0एस0 पांगती, उप जिलाधिकारी/सहायक रिर्टनिंग आफिसर राकेश चन्द्र तिवारी जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक तहसीलदार मैनपाल सिंह आदि मौजूद थें।

Advertisement