दुकान में शराब पिलाने पर कार्रवाई
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने दुकान में शराब पिलाने के जुर्म में एक के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान राकेश लाल शाह पुत्र भगवंत लाल साह निवासीग्राम करुली अपनी दुकान में लोगों को शराब पिला रहा था। उसके पास दो बोतल शराब के साथ गिलाश आदि बरामद किए गए। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
