Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

डिजिटल इंडिया : साइट अपग्रेडेशन तीसरे दिन भी बुकिंग रही ठप

हल्द्वानी। परिवहन निगम की बसों में साइट अपग्रेडेशन का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा। इससे लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाए। अगले दो दिन और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम की utcon line.uk.gov.in साइट शुक्रवार शाम से बंद हो गई। एकाएक साइट बंद होने से ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने वाले लोग सकते में आ गए। बुकिंग के दौरान उन्हें साइट अपग्रेडेशन के मैसेज आने लगे। शनिवार को दिन भर यही हाल रहने के बाद रविवार को भी व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई। इससे हल्द्वानी डीपो से जुड़ी करीब 150 रोडवेज बसों के अलावा 10 वॉल्वो में सीट की बुकिंग नहीं हो पाई। इससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान के साथ लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस स्टेशन पहुंचे ऋषभ ने बताया कि वह रोडवेज बस में सफर के लिए ऑनलाइन सीट बुक करा लेते थे, जिससे काठगोदाम तक बस के आने पर उन्हें अपनी सीट मिल जाया करती थी, लेकिन आज बस स्टेशन आकर सीट ढूंढनी पड़ रही है। महाप्रबंधक परिवहन निगम दीपक जैन ने बताया कि एक मार्च से व्यवस्था सुचारू कर ली जाएगी।

Advertisement