September 25, 2026

उत्तराखंड का अजूबा : गड्ढों से युक्त सड़क का नाम व फोटो मुझे भेजें :  किशोर उपाध्याय


नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जनता से अपील की है कि सीएम धामी ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। यदि विधानसभा के तहत कोई भी सड़क गड्ढों से युक्त है तो तत्काल उस स्थान का नाम व फोटो मुझे भेजें, ताकि सीएम धामी के निर्देशों का पालन करवाया जा सके। इससे सड़कों की स्थिति सुदृढ़ होने के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आयेगी।