May 26, 2026

16 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर। होली पर गांव-गांव शराब पहुंचने लगी है। जिसको लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली पुलिस ने 16 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने पोथिंग गांव निवासी राजेंद्र सिंह को 16 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। कहा अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में हेड कांस्टेबल तारा गढ़िया, कांस्टेबल गिरीश बजेली रहे।