Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

ग्राम प्रहरी की पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप


बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रहरी की पत्नी के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। दपंति कोतवाली आए और प्राथमिकी दी। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। आरोपी के विरुद्ध फिलहाल पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। मालता गांव के ग्राम प्रहरी सूरज सिंह कनवाल की पत्नी 42 वर्षीय भावना देवी ने कोतवाली में प्राथमिकी दी। उन्होंने बताया कि वह गोशाला की तरफ जा रहीं थी। वहां रणजीत सिंह ने उन्हें रोक दिया। वह मारपीट करने लगा। बीचबचाव करने में आस्तिन भी फट गया। पति बीचबचाव किया। कहा कि वह कई बार उस पर हमला कर चुका है। हथियार लेकर भी घूमता है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि प्राथमिकी के आधार में पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement