Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

हरिद्वार की हकीकत: शादी में जमकर शराब पीने के बाद युवकों ने युवक का साथ घिनौना काम, कुकर्म का आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार


हरिद्वार। उत्तराखंड में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी में पहुंचे युवकों ने पहले जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद आरोपी युवकों ने एक युवक के साथ घिनौना काम किया है। आरोप है कुकर्म जैसे घिनौनी घटना के बाद आरोपी युवकों ने फरार होने से पहले पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी तक दी।  शादी समारोह के दौरान युवक के साथ कुकर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 31 जनवरी की रात को गांव में शादी समारोह चल रहा था। पड़ोस के गांव के दो युवक उसके घर आए तथा उसके 23 वर्षीय पुत्र को बुलाकर ले गए। आरोप है कि उन्होंने खुद भी शराब पी और उसको भी शराब पिलाई। इसके बाद वह नशे में हो गया। दोनों आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार बताया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित निवासी ग्राम हरचंदपुर तथा फरार साथी का नाम बंटी बताया गया है।

Advertisement