Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

छात्रा नंदिनी की मौत से तीर्थनगरी में शोक की लहर


नई टिहरी। संस्कृत विषय में पीएचडी कर रही देवप्रयाग की छात्रा नंदिनी कोटियाल की सड़क दुर्घटना में हुई असमय मौत से तीर्थनगरी में शोक की लहर है। भागीरथी तट पर क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से नंदिनी को अंतिम विदाई दी। बीते सोमवार को देवप्रयाग से श्रीनगर जाते मलेथा में नंदिनी (26) की स्कूटी को ओवर टेक करते विश्वनाथ सेवा की बस ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें मेधावी शोध छात्रा की मौत हो गई। केंद्रीय संस्कृत विवि के देवप्रयाग परिसर में साहित्य विभाग के प्राध्यापक डॉ शैलेंद्र नारायण कोटियाल की पुत्री नंदिनी देव संस्कृति विवि से बीएड करने के बाद एचएनवी केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल से संस्कृत में पीएचडी कर रही थी। नंदिनी कोटियाल को श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शोध पत्र प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत भी किया गया था। मेहनती और सौम्य स्वभाव की छात्रा नंदिनी से देवप्रयाग तीर्थ पुरोहित समाज को उच्च शिक्षा क्षेत्र में काफी कुछ करने को आशा थी। होनहार बेटी को सड़क दुर्घटना में खोने से पिता डॉ. शैलेंद्र नारायण, मां सरला,भाई विशाल और छोटी बहन वंदिनी गहरे सदमे में हैं।
नंदिनी की असमय मृत्यु के कारण देवप्रयाग में मंगलवार को सविम इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव भी स्थगित कर दिया गया। जबकि केंद्रीय संस्कृत विवि परिसर में निदेशक प्रो. सुब्रह्मनयम, विधायक विनोद कंडारी, पूर्व कबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, दिवाकर भट्ट, विवि संस्कृत परिसर के शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने गहरा दुख जताया है।

Advertisement