Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

डीएम ने किया कपकोट क्षेत्र का ओचक निरीक्षण

 बागेश्वर । जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कपकोट भ्रमण दौरान कैदारेश्वर मैदान में आपदा रिलीफ सेंटर, ब्लॉक में प्रस्तावित मीटिंग हॉल एवं पार्किंग, टैक्सी स्टैण्ड भराड़ी, बस स्टैण्ड के साथ ही निर्माणाधीन नगर पंचायत के बहुउद्देशीय भवन का औचक निरीक्षण किया। 

जायका प्रोजेक्ट के अन्तर्गत यूपी निर्माण निगम द्वारा निर्मित आपदा रिलीफ सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी व निर्माण संस्था यूपी निर्माण निगम को डीपीआर प्रस्तुत करने के साथ ही आपदा रिलीफ सेंटर को हैण्डओवर कराने के निर्देश दिये। साथ ही आरर्इएस को रिलीफ सेंटर के मरम्मत हेतु आंगणन भेजने के निर्देश भी दिये। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कपकोट परिसर में सीएम घोषणा के अन्तर्गत पार्किंग व उसके ऊपर मीटिंग हॉल बनाये जाने का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता रमेश चन्द्रा ने बताया कि पार्किंग व 250 क्षमता का मीटिंग हॉल का 3.36 करोड़ का आंगणन भेजा गया था, जिसमें से 01 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में निष्प्रोयोज्य उद्योग विभाग का गोदाम व लगे पुराना भवन को डिस्मेंटल कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये, साथ ही ग्रामीण उत्पाद विक्रय केन्द्र का जीर्णोद्वार कराने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने मौके पर दिये।

इसके बाद जिलाधिकारी ने भराड़ी टैक्सी स्टैण्ड व पिण्डारी रोड में प्रस्तावित बस स्टेशन हेतु चयनित भूमि का मौका मुआयना किया। उन्होंने भराड़ी में ऊपर व नीचे दोनों टैक्सी स्टैण्ड को विस्तारित करने के साथ ही पटवारी चौकी के पास भी छोटी पार्किंग बनाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कपकोट के 02 करोड़, 40 लाख, 43 हजार से निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को अप्रैल माह अन्त तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही कार्यों में गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने खिड़कियों में लगे जालियों को तुरंत बदलकर मजबूत जाली लगवाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को मौके पर दिये। 

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उप जिलाधिकारी मोनिका, अधि0अभि0 ग्रानिवि रमेश चन्द्रा, अधि0अधि0 नगरपंचायत नवीन कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि आदि मौजूद थे।

Advertisement