Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तराखंड में बंजर भूमि में मनरेगा के माध्यम से कराएं जड़ी बूटी की खेती


पिथौरागढ़। सांसद अजय अम्टा ने कहा जनपद में बंजर भूमि में मनरेगा व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जड़ी बूटी की खेती कराएं। इससे लोगों को अच्छी आय होगी व बंजर भूमि का भी सदुपयोग होगा। मंगलवार को क्षेत्रीय सांसद टम्टा ने यहां विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने केंद्र पोषित योजना मनरेगा, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा की। डीडीओ को कहा कि मनरेगा के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का विवरण ग्राम पंचायतवार उन्हें उपलब्ध कराएं। जिससे पता चल सके कि मनरेगा के तहत जनपद की किस ग्राम पंचायत में कितने कार्य हो रहे हैं। मनरेगा के अंतर्गत सभी जॉब कार्ड धारकों को 100 दिन का रोजगार अवश्य देने के आदेश दिए। कहा कि मनरेगा के तहत बनाए जा रहे अमृत सरोवरों को बहते जलस्रोतों, धारों से जोड़ा जाए। सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित करने के आदेश सीईओ को दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी रीना जोशी ने विस्तार से जिले में किए जा रहे कामों की जानकारी दी। कहा किजो भी निर्देश दिए गये हैं उसका प्रभावी तरीके से अनुपालन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद:  अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा,विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement