Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

1जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी  विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी


चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी, अभी तक फूलों की घाटी का ट्रैक पर दूर दूर तक बर्फ के पहाड़ पहले हैं । फूलों की घाटी का ट्रैक अभी नहीं खुला है। ट्रैक पर जगह-जगह हिमखंड पसरे हुए हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन घाटी में मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहा है। फूलों की घाटी का ट्रैक क्षतिग्रस्त नहीं है, लेकिन बर्फ जमने के कारण घाटी में अभी तक गश्ती दल भी नहीं पहुंच पाया है।नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से फूलों की घाटी के रास्ते से बर्फ हटाने के लिए मौके पर मजदूर तो भेजे गए हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे अभी तक बर्फ हटाने का काम भी शुरु नहीं कर पाए हैं। नन्दा देवी बायोस्फियर के डीएफओ भारत मार्ताेलिया ने बताया कि मौसम सामान्य नहीं है। जैसे ही मौसम ठीक होगा फूलों की घाटी के रास्ते को खोल दिया जाएगा।

Advertisement