जी आई सी बनतोली में आज सीएससी से बने प्रमाणपत्र
बागेश्वर गरुड़ । आज राजकीय इंटर कॉलेज बनतोली में क्षेत्र के सीएससी संचालकों के द्वारा एक दिवसीय कैम्प लगाया गया ।
इस एक दिवसीय कैम्प में विद्यालय में अध्ययनरत 10वी व 12वी के विद्यार्थियों के जाति, स्थायी और आय प्रमाणपत्र बनाये गए।
इस एक दिवसीय कैम्प में सीएससी संचालक मोहन नाथ , योगेश नाथ व राणा कम्युनिकेशन के संचालक अर्जुन राणा के साथ क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश सिंह , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नवीन किरमोलिया के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक शामिल रहे।
