Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

किसान सम्मान निधि के लिए लगेगा विशेष शिविर, जाने कहा और कब?


बागेश्वर। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी से वंचित लाभार्थियों के लिए 22 से 29 मई तक विशेष शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी गीतांजलि बंगारी ने बताया कि विशेष शिविर 22 मई को असों, लखनी, मंडलसेरा, कपकोट, पिंगलों अमसरकोट, 23 को पोथिंग, भतडि़या, आरे, सिमगड़ी, कनस्यारी, क्वैराली, 24 को भनार, वज्यूला, मलसूना, नानकन्यालीकोट, देवनाई, बजीना, 25 को तोली, मन्यूड़ामाफी, सिमकूना, पुडकूनी, दर्शानी, बिलौरी, 26 को कर्मी, कुलाऊं, चौगांवछीना, लीती, नौगांव, बिजोरीझाल, 27 को बघर, अयारतोली, जेठांई, फरसाली पल्ली, मेलाडुगरी, फल्यांटी तथा 29 मई को बैड़ा मझेडा, सिरकोट, गुरना, गडेरा, गलई तथा चौरा में प्रात: 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक आयोजित होंगे।

Advertisement