Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

नाली निर्माण की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष से मिले लोग  


बागेश्वर। नाली व रास्ता निर्माण की मांग को लेकर मंडलसेरा वार्ड के लोग मुखर हो गए हैं। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष से मुलकात कर ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू काने की चेतावनी भी दी है। सभासद रूपा देवी के नेतृत्व में लोग सोमवार को नगर पालिका पहुंचे। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेताल को अपनी मसमस्या का एक ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि गत बारिश के दिनों में उनके वार्ड में जाने वाला रास्ता व नाली ध्वस्त हो गए थे। एक साल बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। रास्ते के अभाव में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। बारिश के दिनों में यहां से लोगों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने मोहन राम के मकान से रमेश गोस्वामी की दुकान तक रास्ता बनाने की मांग की है। इस मौके पर महेश राम, नीमा देवी, रजनी आर्या, तुलसी देवी, जयदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement