Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

ला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन और 37 सेक्टर में बांटा


हरिद्वार। हरिद्वार में मंगलवार और बुधवार को होने वाले गंगा दशहरा-निर्जला एकादशी स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन और 37 सेक्टर में बांटा है। सोमवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई ब्रीफिंग में एसएसपी ने कहा कि विभाजित सेक्टर, जोन व सुपर जोन के मुताबिक ऑफिसर्स को जिम्मेदारी दी गई है। मेला क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बीडीएस टीम एवं डॉग स्क्वॉयड मेला क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेंगे। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे एवं मेला क्षेत्र की निगरानी करेंगे। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि आपसी समन्वय से मेले को सकुशल सम्पन्न कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसएसपी ने कहा कि बदलते मौसम के दृष्टिगत मेले में नियुक्त प्रत्येक जवान अपने साथ बरसाती व पानी की बोतल रखना सुनिश्चित करें। गर्मी होने पर डिहाईड्रेशन से बचने के लिए ग्लूकोज एवं ओआरएस का भी प्रयोग कर सकते हैं। विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार किये गए ट्रैफिक प्लान की आपको जानकारी होनी चाहिए। हरकी पैड़ी घाट, मनसा देवी व चंडी देवी मंदिर में भीड़ का अत्याधिक दबाव रहता है। इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स घाटों को निरंतर खाली कराने हेतु सजग रहें ताकी किसी प्रकार की भगदड़ की संभावना न हो। ड्यूटी के दौरान केवल आवश्यक कार्य के लिए ही मोबाइल फोन का प्रयोग किया जाए।

Advertisement