Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया 2.45 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री की रोकथाम हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में आज दिनांक:30.05.23 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम द्वारसों बागेश्वर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 2.45 ग्राम स्मैक बरामद की गई।मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR No- 46/2023 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 प्रहलाद सिंह प्रभारी, राजभानु बिष्ट, संतोष सिंह, रमेश सिंह ,चालक राजेंद्र कुमार व भुवन सिंह मीडिया सेल शामिल हुए ।

You may have missed

Advertisement