Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

विजय जड़धारी समेत कई विभूतियां होंगी गौरा देवी से सम्मानित


चमोली। पर्यावरण संरक्षण , समाज सेवा , साहित्य , संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को गौरी देवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उर्गम घाटी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5-6 जून को 26 वें गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेला के आयोजन अवसर पर यह सम्मान दिया जायेगा। जनदेश सामाजिक संगठन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष का गौरा देवी पर्यावरण सम्मान बीज बचाओ आंदोलन के प्रेणता विजय जडधारी को मिलेगा। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नंदकिशोर हटवाल को साहित्य एवं कला के लिए, हरेंद्र चौधरी को पर्यावरण व समाज सेवा, अतुल शाह को समाजिक कार्यों व समाज सेवा, डॉ योगेश धस्माना को इतिहास साहित्य एवं समाज सेवा, चित्रा पंत को शिक्षा, मनमीत रावत व राहुल कोटियाल (बारामासा) को पत्रकारिता, डॉ आर के मैखुरी को पर्यावरण शोध कार्य, यशपाल सिंह नेगी को पक्षी विशेषज्ञ/स्वरोजगार व प्रकृति संरक्षण के लिए सहित विभिन्न लोगों को गौरा देवी सम्मान प्रदान किया जायेगा।

Advertisement