March 12, 2026

पूर्णागिरि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


चम्पावत। वीकेंड पर पूर्णागिरि धाम में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पड़ोसी देश नेपाल के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं की भारी तादाद पहुंच रही है। बीते 24 घंटे में तकरीबन दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। रविवार को अन्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखने को मिली। अन्य राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से सर्वाधिक श्रद्धालु देवी दर्शन को पहुंच रहे हैं। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि ककराली गेट मेला क्षेत्र से मुख्य मंदिर तक मेला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु शारदा घाट में स्नान के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा मंदिर जा रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि बीते 24 घंटे में करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।