कौसानी में पहली बार हुई एम टी बी साईकिल प्रतियोगिता, कमलेश राणा ने मारी बाजी
बागेश्वर । जिले में पहली बार हितैषी संस्था के तत्वावधान में साइकिल प्रतियोगिता का भब्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में देश भर से राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश व हिमाचल सहित करीब 110 साइकिलिस्टों ने प्रतिभाग किया ।
जिसमे एक विदेशी साइकिलिस्ट दक्षिण अफ्रीका की महिला अनेली सहित करीब 25 महिला साइकिलिस्ट भी शामिल रही।
यह प्रतियोगिता मुख्य रूप 3 भागो में जिसमे पहला 18 वर्ष से अधिक व दूसरी 18 वर्ष से कम व महिला वर्ग के ग्रुपों में सम्पन्न हुई।
18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिये कौसानी से भतड़िया सरोली रिठाड़ होते हुए गरुड़ से लौबाज के रास्ते वापस कौसानी का रूट रखा गया जिसकी कुल लम्बाई 45 किमी हैं। और 18 वर्ष से कम उम्र के लिए 25 किमी की लम्बाई ओर रूट भतड़िया रोड से रट मत टिया के रास्ते लौबाज के रास्ते वापस कौसानी का तय किया गया था।
जिसमे प्रथम पुरस्कार 18 वर्ष से अधिक वर्ग में हल्द्वानी के कमलेश राणा ने 45 किमी 1 घण्टे 26 मिनट 48 सेकण्ड में तय कर खिताब अपने नाम किया। दूसरे व तीसरे स्थान पर देवेंद्र व पुष्कर रहे। इस वर्ग के विजेताओं ने क्रमशः 25 हजार , 15 हजार व 10 हजार की नकद पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।
वही 18 वर्ष से कम वर्ग में आयुष नेगी ने 25 किमी का सफर 1 घण्टा 9 मिनट में फतह कर अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर अपना नाम कायम किया दूसरे व तीसरे में देवांश व राज आर्य ने अपने को स्थापित किया। इस वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं को 15, 10 व 7 हजार की नकद धनराशि दी गई।
महिला टीम में प्रथम स्थान पर अमि व दूसरी तीसरी पर सुनीता व आस्था ने बाजी मारी ।इसमे प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं को 10 , 7 , व 5 हजार की पुरस्कार राशि दी गई।
आज सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी गरुड़ राजकुमार पांडे ने अनाशक्ति आश्रम के प्रांगण से झंडी दिखाकर किया । जिसमें पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण , एडवोकेट कृष्ण बिष्ट ,शिव सिंह विष्ट , भैरव नाथ टम्टा, रतन सिंह किरमोलिया भगवत डसीला किसन राणा पूरन दोसाद ,सुप्रसिद्ध साइकिलिस्ट प्रदीप राणा सूरज चौधरी , त्रिलोक बुटोला आनंद बिष्ट अर्जुन राणा सहित कौसानी होटल एसोसिएशन के सभी लोग शामिल रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी ने मुक्त कंठ से कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी सहित सभी की प्रसंशा की।और यह प्रतियोगिता प्रति वर्ष आयोजित करने का भी ऐलान किया।
