रक्तदाता दिवस : जिलाधिकारी , एस एस बी, सेना, पुलिस के जवानों सहित चिकित्सकों युवाओं, महिलाओं ने भी किया रक्तदान
अल्मोड़ा । ज़िला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ज़िला चिकित्सालय, रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा ने संयुक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया । स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सेना, एस एस बी, पुलिसके जवानों के अतिरिक्त स्यानीय युवाओं, युवतियों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा रक्त दान किया, इस अवसर पर रक्तदान हेतु संकल्प बद्ध दंपत्ति ने भी रक्त दान किया।
विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी समय समय पर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम रक्तदान करेंगे तो रक्तकोष में रक्त रहेगा, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां पर रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर अस्पताल के विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा भी की।
इस दौरान सीएमओ डॉ आरसी पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीके सिन्हा समेत अन्य भी उपस्थित रहे।
स्वैच्छिक रक्तदान करने आए रक्तदाता ( पति पत्नी) श्री त्रिलोचन जोशी और स्मिता जोशी ने कहा कि रक्तदान के जरिए मानवता के उद्देश्य को लेकर हम किसी का जीवन बचा सकते हैं, उन्होंने कहा कि हम दोनों पति पत्नी द्वारा संकल्प लिया गया है कि हम मानवीयता के लिए रक्तदान करेंगे। स्मिता जोशी (पत्नी) ने कहा कि रक्तदान कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है, उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में संदेह रहता है, उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी या साइड इफेक्ट्स नही होते, अपितु ह्रदय और अच्छे से काम करता है, रक्त दान के तुरंत बाद से ही रक्त बनना शुरु होता है। उन्होंने आम जन से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
ज़िला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर आर एस शाही ने बताया कि ए बी ओ, आर एच ग्रुप के अविष्कारक sir कॉटलैंड के सम्मान में14जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से एक मज़बूत श्रृंखला बनती है । रक्तदान के प्रति जागरुकता से ब्लड कोष बढ़ता है और जरूरत मंदों को रक्त देकर जीवन बचाया जा सकता है।
रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी के मनोज सनवाल, समाज सेवी किशन गुरुरानी, दीप जोशी, सहित अनेक लोग मोजूद थे।
