Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गरुड़ में दो युवकों की डूबकर मौत तीन मामूली घायल, क्षेत्र में मातम  


बागेश्वर गरुड़ ।  दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए विकासखंड थराली के ग्राम पंचायत लोल्टी, हरचंन के 5 दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई है मामला ग्राम पंचायत हरचन और लोल्टी के  5 दोस्त अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने मेगड़ी स्टेट के नरसिंह चौरा मंदिर गए हुए थे वही मंदिर से दो कीलोमीटर एक तालाब मे नहाते वक्त सूरज गुसाईं पुत्र बलवंत सिंह गुसाईं उम्र 30 वर्ष गब्बर सिंह पुत्र स्वर्गीय मनोहर सिंह गुसाईं उम्र 25 वर्ष की डूब कर घटनास्थल पर मौत हो गई तहसील प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप चिकित्सालय बैजनाथ भेज दिया है  जबकि मनोज परिहार पुत्र पृथ्वी सिंह परिहार लोल्टी उम्र 26 वर्ष, लक्ष्मण सिंह पुत्र सूरज सिंह उम्र 17 वर्ष  लोल्टी,नीरज पुत्र पवन सिंह उम्र 17 वर्ष लोल्टी मामूली रूप घायल हैं  समाचार  सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Advertisement