March 10, 2026

सरकार पर लगाया उपनल कर्मियों की सुध न लेने का आरोप


बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने रविवार को अवकाश के बाद भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा उनके आंदोलन को चार माह पूरे होने वाले हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कहा कोरोना काल में ईमानदारी से काम करने के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। यहां संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी, ऋतु, पंकज कुमार रहे।