Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

कल ये विद्यालय रहेंगे बन्द : डीएम बागेश्वर अनुराधा पाल

बागेश्वर । जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 06 जुलाई से 10 जुलाई तक जनपद अन्तर्गत ऑरेन्ज अलर्ट के दृष्टिगत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनोंक 07 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों / कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें ।। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Advertisement