Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

मिस उत्तराखंड-2023 कॉन्टेस्ट का हुआ ऑडिशन


देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से गुरुवार को सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में मिस उत्तराखंड-2023 कॉन्टेस्ट के लिए ऑडिशन किये गए। जिसमें पूरे राज्य से 100 से ज्यादा युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए। आयोजक दलीप सिंधी ने बताया कि पहले ऑडिशन के बाद आगे के राउंड के लिए युवतियों का चयन होगा। आयोजक राजीव मित्तल ने बताया कि ये उत्तराखंड का सबसे बड़ी सौंदर्य स्पर्धा है। जो कि अपने 16 वें साल में प्रवेश कर चुका है। यहां की विनर मॉडल आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही है। ऑडिशन में जज की भूमिका में शिवानी शर्मा मिस उत्तराखंड 2017, स्वाति आले मिस उत्तराखंड 2006 रहे। इस मौके पर कोरियोग्राफर पुष्कर सोनी, ऐश्वर्या बिष्ट मिस उत्तराखंड 2022, हिमानी रावत, मानसी ग्रेवाल, राजडोभाल, कोमल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement