बागेश्वर में गौशाला टूटने से मरी 6 बकरियां
बागेश्वर । उपजिलाधिकारी कपकोट द्वारा अवगत कराया गया है,कि राजस्व उप निरीक्षक कर्मी की आख्या अनुसार दिनांक 15.07.2023 की रात्रि बारिश से श्री बलवंत सिंह पुत्र मोहन सिंह व श्री धाम सिंह पुत्र केशर सिंह ग्राम ढोक्टी गॉव क्षेत्र कर्मी के गौशाला के पीछे भूस्खलन होने से 6 बकरियों की दबने से मृत्यु हो गयी है। शेष 14 बकरियां सुरक्षित है। प्रकरण दैवी आपदा के अंतर्गत आता है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
