Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

गरुड़ के रोहित परिहार को वूमन सेफ्टी डिवाइस बनाने पर मिला गोल्ड मैडल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान


बागेश्वर गरुड़ । बागेश्वर जिले के रोहित परिहार को वूमन सेफ्टी डिवाइस बनाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिला है। उन्होंने पर्स की तरह दिखने वाली स्मार्ट डिवाइस बनाई है। इसकी मदद से छेड़छाड़- महिला हिंसा जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को मिल जाएगी। साथ ही इसमें घटना की रिकॉडिंग भी हो सकेगी।

गरुड़ के राइंका वज्यूला के कक्षा 12 के छात्र रोहित की यह डिवाइस महिलाओं के लिए मददगार साबित होगी। डिवाइस का बटन दबाने पर परिवार अथवा पुलिस स्टेशन को कॉल पहुंचेगी। पुलिस स्टेशन अथवा परिजन डिवाइस से मिली लोकेशन के जरिए घटनास्थल तक पहुंच सकते हैं। डिवाइस में एक मिनी स्पाई कैमरा भी लगाया गया है। जो घटना को रिकॉर्ड करता है। रोहित ने हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल इनोवेशन प्रतियोगिता 2023 में प्रतिभाग किया। यहां भारत का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वह इससे पहले भी अनेक नवाचार प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने इंस्पायर अवॉर्ड, बाल विज्ञान कांग्रेस, अटल मैराथन, यूथ आइडियाथान, द इन्वेंटर चैलेंज जैसे टीवी रियलिटी शो में भी प्रतिभाग किया था। रोहित ने इस उपलब्धि के लिए अपने शिक्षक आलोक पांडे, ममता रानी व विजयश्री पंत के प्रति आभार जताया।
 पांच से 12 जून के बीच मलेशिया में कार्यक्रम आयोजित हुआ। रोहित ने इसमें वर्चुवल इनोवेशन प्रस्तुत किया। अब इसका नजीता आया है। रोहित ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्कूल के अलावा जिले का भी नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

  • दीपक आर्या, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला।

Advertisement