Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

गरुड़ के रिठाड़ गाँव में लो बोल्टेज से ग्रामीण परेशान, 3 फेस की माँग


बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड के रिठाड़ ग्राम में एक लंबे अर्से से ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है।

रिठाड़ गाँव मे वर्तमान में करीब 50 परिवार रहते है। यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि अनेक वर्षों से गाँव मे कम वोल्टेज की वजह से उनके बिजली के उपकरण नही चल पा रहे है । जिसके कारण उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे है।
आपदाकाल में बच्चों के पठन पाठन में भी इसका प्रतिदिन असर पड़ रहा हैं ।
ग्रामीणों ने अनेक बार विद्युत विभाग से इस समस्या के समाधान को कहा पर विभाग के कानों में अभीतक जू तक नही रेंग रही हैं।
यहाँ आपको बता दे कि इस पूरे क्षेत्र में हर गाँव मे विभाग ने 3 फेस लाईन दे रखी हैं। जिनपर बड़े 2 ट्रांसफार्मर लगे हैं। लेकिन रिठाड़ ग्राम में केवल विभाग द्वारा 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर अपनी इतिश्री कर ली हैं। जबकि एक छोटे से गाँव दरना में 16 , 16 केवी के 2 ट्रांसफार्मर लगे है ।जहाँ केवल 20, 22 परिवार ही रहते है।
ग्रामवासियों ने रिठाड़ गाँव मे 3 फेस लाईन हेतू एक पत्र अधिशासी अभियंता बागेश्वर को 1 माह पूर्व दिया था। जिसका की अभीतक कोई संज्ञान विभाग द्वारा नही लिया गया हैं।
इस सम्बंध में जब आखरीआंख डिजिटल मीडिया ने बागेश्वर विभागाध्यक्ष मोहम्मद अफजल से जानकारी लेनी चाही तो उनसे फोन पर सम्पर्क नही हो पाया ।
ग्रामीणों ने मांग की हैं कि यदि विभाग तत्काल कोई कार्यवाही इस सम्बंध में नही करता हैं तो वे इस मामले को अपना एक शिष्टमंडल लेकर जिलाधिकारी के सामने उठायेंगे और सीएम उत्तराखंड को भी इस लापरवाही के सम्बंध में सूचित किया जाएगा।
यदि इसपर भी कोई कदम नही उठाया जाता हैं तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Advertisement